फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नहर से दो हैंड ग्रेनेड बरामद, जांच में जुटी पुलिस; विस्फोट का एक वीडियो भी वायरल

Sat, 15 Nov 2025 10:09 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar News: एसएचओ राजीव रंजन सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के कर्मा फाल के समीप एक नहर किनारे दो हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों डिफ्यूज हैंड ग्रेनेड को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
बरामद हैंड ग्रेनेड - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मा फाल के समीप शनिवार को दो हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों हैंड ग्रेनेड को एक नहर से बरामद किया है और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने गहनता से जांच शुरू कर दी है। वहीं नहर से हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी तेजी से फैल गई है, जिसके बाद ग्रामीण दहशत में हैं और तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं।
विज्ञापन


दोनों हैंड ग्रेनेड डिफ्यूज
मामले में सासाराम मुफस्सिल थाने के एसएचओ राजीव रंजन सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के कर्मा फाल के समीप एक नहर किनारे दो हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों डिफ्यूज हैंड ग्रेनेड को जब्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामला काफी गंभीर एवं संवेदनशील है और पुलिस हर बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है।

पढे़ं: झारखंड दिवस कार्यक्रम से लौटते समय बड़ा हादसा, चार पुलिस जवानों की मौत; छपरा में मातम    
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्फोट का एक वीडियो भी वायरल
वहीं एक बम विस्फोट होने का वीडियो भी जिले में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो रात्रि का है, जिसमें जलती आग के बीच अचानक हुए विस्फोट के बाद आग की लपटें काफी ऊपर तक उठती दिखाई दे रही है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि बम विस्फोट की घटना बरामद हुए दोनों हैंड ग्रेनेड वाले स्थल के आसपास का हीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें