फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: झारखंड दिवस कार्यक्रम से लौटते समय बड़ा हादसा, चार पुलिस जवानों की मौत; छपरा में मातम

Sat, 15 Nov 2025 09:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Bihar: मृतक उपेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा 6 और 10 वर्ष के दो छोटे बेटे हैं, जो जमशेदपुर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करते हैं। उपेंद्र गांव में सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे, और उनके मिलनसार स्वभाव की वजह से गांव में उनका विशेष सम्मान था।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में सड़क दुर्घटना में बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के नटवर परशुराम गांव निवासी झारखंड पुलिस के सिपाही उपेंद्र कुमार सिंह (38 वर्ष) की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात रांची के धुर्वा क्षेत्र में हुई, जहां कार अनियंत्रित होकर एक गहरे डैम में गिर गई। उपेंद्र सिंह जमशेदपुर में पदस्थापित प्रधान जिला न्यायाधीश की सुरक्षा में तैनात थे।

जानकारी के अनुसार, झारखंड पुलिस के एएसआई रंजीत सिंह ने बताया कि झारखंड दिवस समारोह में शामिल होने आए प्रधान जिला न्यायाधीश को न्यायिक अतिथि गृह छोड़कर चारों पुलिसकर्मी अपने ठहराव स्थल लौट रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डैम में समा गई। पानी में कार का दरवाजा बंद होने के कारण चारों लोग बाहर नहीं निकल सके और डूबने व दम घुटने से चारों की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने कार को क्रेन की मदद से पानी से बाहर निकाला और चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रांची जिला अस्पताल भेजा।

विज्ञापन


पढे़ं:  किस विधान पार्षद और एक मेयर को पार्टी से निष्कासित किया गया? आरके सिंह ने भाजपा को दिया जवाब

घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद शव को मांझी लाया जा रहा है। मृतक उपेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा 6 और 10 वर्ष के दो छोटे बेटे हैं, जो जमशेदपुर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करते हैं। उपेंद्र गांव में सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे, और उनके मिलनसार स्वभाव की वजह से गांव में उनका विशेष सम्मान था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें