फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अवसानी नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, स्थानीय गोताखोरों ने निकाला शव; प्रशासन देर से पहुंचा

Sat, 18 Oct 2025 06:46 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar News: घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगभग 2–3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शव नदी से बाहर निकाले। हालांकि पुलिस प्रशासन इस दौरान लापरवाह दिखाई दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले में शनिवार दोपहर एक दुखद घटना घटी। जिले के रोहतास प्रखंड अंतर्गत अवसानी नदी में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में बकनौरा गांव निवासी भरत सिंह के पुत्र पीयूष कुमार और झारखंड के पतनिया गांव निवासी सुजीत सिंह के पुत्र आयुष कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पीयूष, बकनौरा निवासी पृथ्वी सिंह के नाती थे।

नदी में नहाने के दौरान हादसा

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों बच्चे अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान नदी के गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद अन्य बच्चों ने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

पढे़ं:  'हमने असम में घुसपैठ रोकी, बंगाल में तो उनका स्वागत होता है', ममता बनर्जी पर शाह का तंज; राहुल को घेरा

स्थानीय गोताखोरों ने निकाला शव, प्रशासन देर से पहुंचा

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगभग 2–3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शव नदी से बाहर निकाले। हालांकि पुलिस प्रशासन इस दौरान लापरवाह दिखाई दिया और घटना के कई घंटे बाद ही मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सासाराम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें