फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : ट्रक और टेंपो की जोरदार भिड़ंत, हादसे में एक ही परिवार के दो बच्चे समेत तीन की मौत, पसरा मातम

Mon, 29 Sep 2025 11:04 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas News : प्राप्त जानकारी के अनुसार टेंपो चालक चितरंजन यादव अपने भांजा, भांजी एवं बहन को साथ लेकर रेड़िया गांव लौट रहा था, तभी सड़क हादसे का शिकार हो गया। एक हीं परिवार के तीन लोगों की मौत से इलाके में मातम पसरा है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के रोहतास जिले में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक ही परिवार के दो बच्चों समेत तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में टेंपो चालक चितरंजन यादव, सोनाक्षी कुमारी (10), आयुष कुमार (8) शामिल हैं। वहीं, गंभीर रूप से घायल चितरंजन यादव की बहन सुनीता देवी (28 ) की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र अंतर्गत रेड़िया गांव के समीप की बताई जाती है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि आटो के कैसे परखच्चे उड़ गए हैं। घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है। यह दर्दनाक दृश्य देख लोग कांप उठे। 
विज्ञापन


ट्रक और टेंपो में जोरदार भिड़ंत


घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि एक टेंपो पर सवार परिवार के कुल चार सदस्य अपने गांव रेड़िया लौट रहे थे, तभी गांव के समीप ही राष्ट्रीय राजमार्ग 19 सी पर टेंपो की एक तेज रफ्तार ट्रक के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य को स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News : भाई के ससुराल जा रहे शख्स पर आरोपियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुरानी रंजिश बनी खूनी खेल की वजह

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए सड़क पूरी तरह जाम हो गया। हालांकि हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची तिलौथू थाने की पुलिस ने टेंपो एवं ट्रक को जब्त करते हुए तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम कार्रवाई चल रही है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Bihar News : भाजपा के प्रचार रथ पर किसने किया हमला? पीएम मोदी के पोस्टर भी फाड़े गए; सख्त कार्रवाई की मांग



 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें