फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Heavy Rain: बारिश के बीच छत गिरने से नौ वर्षीय बच्ची की मौत, चार बच्चे घायल; घर में मचा कोहराम

Mon, 06 Oct 2025 07:59 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

Bihar News: पीड़ित परिवार के सदस्य सुरेश रजक ने बताया कि हादसे के समय छत पर कुल 10 बच्चे मौजूद थे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला। उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
मृत बच्ची का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के डेहरी प्रखंड से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। प्रखंड क्षेत्र के देवरिया गांव में शनिवार को भारी बारिश के दौरान एक मकान की छत गिरने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत बच्ची की पहचान अन्नू राज, पिता उदय बैठा, निवासी देवरिया गांव के रूप में हुई है। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बारिश के बाद भरभराकर गिरा छत

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार को भारी बारिश के बाद इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। इसी दौरान देवरिया गांव में एक पुराने मकान की छत पर कई बच्चे चढ़कर पानी का नजारा देख रहे थे, तभी अचानक मकान की छत भरभराकर गिर गई। देखते ही देखते सभी बच्चे मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मलबा हटाया, लेकिन अन्नू राज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य बच्चों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया।

पढ़ें: बिहार के इस जिले में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, एक महिला की मौत; 20 से अधिक घायल

पीड़ित परिवार को अब तक मुआवजा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के सदस्य सुरेश रजक ने बताया कि हादसे के समय छत पर कुल 10 बच्चे मौजूद थे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला। उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक पीड़ित परिवार को कोई मुआवजा नहीं दिया गया है और न ही किसी अधिकारी ने हालचाल लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें