फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Domicile Certificate : बिल्ली को बिहार का निवास प्रमाणपत्र चाहिए! कैटी बॉस का बेटा बनाकर आवेदन, FIR दर्ज

Mon, 11 Aug 2025 07:04 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

Bihar News : अब कैटी बॉस के बेटे कैट कुमार का आवेदन आ गया, निवास प्रमाणपत्र के लिए। बिहार में हर तरफ लगता है कि लोग सरकारी सिस्टम से खिलवाड़ करने में लगे हैं। खैरियत है कि प्रमाणपत्र बनने के पहले यह खेल सामने आ गया। वरना... 
विज्ञापन
कैटी बॉस के बेटे कैट कुमार का आवेदन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar News : बिहार में फर्जीवाड़े का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ब्लूटूथ डिवाइस आदि के फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र के बाद, अब रोहतास जिले से एक और फर्जी आवेदन सामने आया है। यह आवेदन नासरीगंज स्थित आरटीपीएस काउंटर से प्राप्त हुआ है। इसमें बिल्ली का आवासीय प्रमाणपत्र बनाने के लिए आवेदन दिया गया है। मतलब, अगर बिहार का निवासी होने का प्रमाण तैयार कराना था बिल्ली के लिए।
विज्ञापन


बिल्ली की तस्वीर के साथ फर्जी आवेदन
नासरीगंज आरटीपीएस कार्यालय में ऑनलाइन मिले इस आवेदन में आवेदक का नाम कैट कुमार और पिता का नाम कैटी बॉस लिखा है। आवासीय प्रमाण पत्र के लिए जमा किए गए इस आवेदन में आवेदक की तस्वीर की जगह एक बिल्ली की फोटो लगाई गई है। हालाँकि, आवेदन में दिया गया ईमेल आईडी ashutoshkumarsoni4321@gmail.com है। इस आवेदन में आवेदक का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, पता, और तस्वीर सभी गलत और फर्जी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, नासरीगंज अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी ने आवेदक के मोबाइल नंबर के आधार पर नासरीगंज थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में सरकारी काम में बाधा डालने, षड्यंत्र रचकर सरकारी व्यवस्था की छवि खराब करने, और ऑनलाइन प्रणाली का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने कहा कि यह कृत्य सरकारी काम में बाधा डालने और व्यवस्था की छवि धूमिल करने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें