बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेशनल कोऑर्डिनेटर एवं बहन मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने शुक्रवार को अपनी बहुजन हिताय जागरूकता यात्रा के तीसरे दिन रोहतास जिले के दिनारा और करहगर विधानसभा क्षेत्रों में विशाल जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की अगुवाई दिनारा से महावीर साह और करहगर से उदय प्रताप सिंह ने की। हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आकाश आनंद और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम का भव्य स्वागत किया।
बसपा बहुजनों के लिए समर्पित
चुनाव में सावधानी की सलाह
आकाश आनंद ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से विशेष सावधानी बरतने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, बीजेपी और उनकी सहयोगी पार्टियां हमेशा जातिवादी मानसिकता से ग्रसित रही हैं और उनके शासन में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न हुआ है।
बसपा सरकार बनाने की अपील
बसपा नेता ने लोगों से बिहार में बसपा की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार बनने पर हर वर्ग को न्याय और सुरक्षा की गारंटी मिलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब वक्त आ गया है कि बिहार की जनता जातिवादी और पूंजीवादी दलों से छुटकारा पाए और बसपा को समर्थन देकर “हाथी” चुनाव चिन्ह पर बटन दबाए।
हर समस्या का समाधान संभव
राज्यसभा सांसद और नेशनल कोऑर्डिनेटर रामजी गौतम ने कहा कि बिहार में वर्षों से चली आ रही बेरोजगारी, पलायन और सामाजिक असमानता की समस्याओं का समाधान केवल बसपा की नीतियों और मायावती जी के नेतृत्व में ही संभव है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सत्ता में आने पर उत्तर प्रदेश की तर्ज पर सरकारी जमीन दलित, पिछड़े और वंचित समाज के लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी।
मौजूदा सरकार पर निशाना