फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: लाली यादव हत्याकांड में पप्पू यादव ने की पीड़ित परिजनों से मुलाकात, SIT जांच की मांग

Fri, 12 Sep 2025 08:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar News: सांसद ने कहा कि जरूरत पड़ी तो हम हाईकोर्ट भी जाएंगे। जब तक मुख्य आरोपी प्रशांत सिंह की नौकरी नहीं जाएगी, हम चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर भी निशाना साधा। 
विज्ञापन
पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने चैनपुर गांव में दिनेश कुमार यादव उर्फ लाली यादव की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घटना की जानकारी ली और परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। पप्पू यादव के गांव पहुंचते ही भारी संख्या में लोग जुट गए।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले चैनपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने लाली यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने कई बार सीवान एसपी से संपर्क कर दोषियों को निलंबित करने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने राज्यपाल से मिलने और विशेष जांच दल (SIT) से जांच कराने की घोषणा की।

विज्ञापन


पढ़ें; पति ने पत्नी को गांजा बेचने के लिए कहा, मना करने पर पीट-पीटकर घायल किया

सांसद ने कहा कि जरूरत पड़ी तो हम हाईकोर्ट भी जाएंगे। जब तक मुख्य आरोपी प्रशांत सिंह की नौकरी नहीं जाएगी, हम चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोगों का समर्थन बंद होना चाहिए। पप्पू यादव ने सीवान एसपी से अपराधी के घर को ध्वस्त करने की भी मांग की और चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे बिहार में आंदोलन होगा।

इस हत्याकांड ने क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है। पप्पू यादव ने स्पष्ट किया कि वह पीड़ित परिवार के साथ हैं और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। अब सबकी नजरें प्रशासन की कार्रवाई और पप्पू यादव के अगले कदम पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें