फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident News: सड़क पार कर रहे सेना के रिटायर्ड जवान को घसीटते हुए ले गई तेज रफ्तार कार; मौके पर ही मौत

Mon, 19 Feb 2024 02:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas Hindi News: स्थानीय लोगों ने बताया कि जीटी रोड पर बनरसिया के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो की टक्कर से सड़क पार कर रहे सेवानिवृत्त सेना के जवान की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में शव लेने पहुंचे परिजन तथा स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के रोहतास जिले के सासाराम बनरसिया में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सेना के रिटायर्ड एक जवान की जान ले ली। मृतक राम विनय कुमार अरवल जिले के रहने वाले थे, जो सासाराम रह कर गार्ड का काम करते थे। यह घटना सासाराम के मुफस्सिल थानाक्षेत्र के जीटी रोड पर बनरसिया के पास घटी। वहीं, मृतक के चाचा ने बताया कि राम विनय कुमार सब्जी लेकर सड़क पार कर थे। तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार (स्कॉर्पियो) ने टक्कर मार दी। जहां उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि जीटी रोड पर बनरसिया के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो की टक्कर से सड़क पार कर रहे सेवानिवृत्त सेना के जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त स्कॉर्पियो को चालक आधा किलोमीटर तक वाहन में फंसे शव को घसीटते हुए भगाता रहा। जहां महिला बटालियन के पास स्थित ब्रेकर के पास वाहन में फंसा शव निकला। दुर्घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें