Bihar Police : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने बिहार पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी दी है।
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो रोहिणी आचार्य का सोशल मीडिया अकाउंट का कॉपी कर कुछ फर्जी अकाउंट बनाया गया है। इसे आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे हैं। इस मामले को लेकर रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि मेरे नाम से फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर कई फर्जी अकाउंट संचालित किए जा रहे हैं, जिनका संचालन असामाजिक एवं शरारती तत्वों द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
तथ्यहीन और भ्रामक सामग्री पोस्ट की जा रही है
रोहिणी आचार्य ने बताया कि इन फर्जी अकाउंट्स पर लगातार अमर्यादित, तथ्यहीन और भ्रामक सामग्री पोस्ट की जा रही है, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि ऐसे फर्जी अकाउंट्स से सतर्क रहें और भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें। किसी ने साजिश ऐसा किया है।
रोहिणी ने बताया अपने आधिकारिक अकाउंट के बारे में
रोहिणी ने स्पष्ट कहा कि कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर ब्लू टिक युक्त @RohiniAcharya2 ही उनका आधिकारिक अकाउंट है। इसके अलावा अन्य सभी अकाउंट फर्जी हैं। इस मामले को लेकर उन्होंने बिहार पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।