फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भोजपुर में सड़क हादसा, टेलर की टक्कर से महिला की मौत; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Wed, 03 Dec 2025 11:36 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

Bihar: मृतका के पति रंजीत कुमार ने बताया कि गायत्री देवी किसी काम से संदेश टोला गई थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक टेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत संदेश टोला के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका जिले के अखगांव गांव निवासी रंजीत कुमार की 29 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी है। मृतका के पति रंजीत कुमार ने बताया कि गायत्री देवी किसी काम से संदेश टोला गई थीं।

विज्ञापन


इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक टेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई लेकिन उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही सड़क जाम कर दिया और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग करने लगे।

पढे़ं: स्कूल जा रहीं शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल पर ही मौत; यूपी की रहने वाली थीं
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही संदेश थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर किसी तरह स्थिति को शांत कराया। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने शव का पोस्टमार्टम किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें