फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: तेजस्वी ने किया सीएम नीतीश पर हमला, कहा- आपने कुछ गलत नहीं किया तो फिर एफआईआर से डर क्यों?

Sat, 17 Jul 2021 07:27 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

 तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार में एक आईएस अधिकारी जो मुख्य सचिव के पद पर है पिछले 5-6 घंटे से थाने में बैठे हैं। थाने में उनकी एफआईआर दर्ज नहीं हो रही।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को एक बार फिर से नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार में एक आईएस अधिकारी जो मुख्य सचिव के पद पर है पिछले 5-6 घंटे से थाने में बैठे हैं। थाने में उनकी एफआईआर दर्ज नहीं हो रही। एक मुख्य सचिव स्तर का अधिकारी पूरे सबूतों के साथ मुख्यमंत्री और उनके अधिकारियों पर एफआईआर करने पहुंचता है लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं होती।

विज्ञापन


तेजस्वी ने कहा कि हमने नहीं देखा कि इस तरह से मुख्यमंत्री पर आरोप लगता हो और तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा हो। शिकायत दर्ज नहीं हो रही है। शिकायत दर्ज़ कर लीजिए फिर पता चल जाएगा की क्या मामला है। इसमें डर किस बात का है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सामने आकर बताना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें