फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: जाति जनगणना पर आर-पार के मूड में तेजस्वी, बोले- तीन दिन में जवाब दें सीएम नहीं तो हम बनाएंगे एक्शन प्लान

Sat, 25 Sep 2021 01:27 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन के सभी घटक दलों ने नीतीश कुमार को जातिगत जनगणना पर रुख स्पष्ट करने के लिए तीन दिनों की मोहलत दी है। अगर वे जवाब नहीं देते हैं तो उसके बाद हम लोग अपना एक्शन प्लान बनाएंगे।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाति जनगणमा को लेकर राबड़ी आवास पर शुक्रवार रात हुई महागठबंधन की बैठक के बाद राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सभी घटक दलों ने नीतीश कुमार को जातिगत जनगणना पर रुख स्पष्ट करने के लिए तीन दिनों की मोहलत दी है। अगर वे जवाब नहीं देते हैं तो उसके बाद हमलोग अपना एक्शन प्लान बनाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। बिहार विधानसभा और विधान परिषद से दो-दो बार सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजा जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। यह बिहार की इच्छा है। जो कि राष्ट्रहित में है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार के सारे दल भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से 23 अगस्त को मिलने भी गए थे। हमने प्रस्ताव दिया था कि अगर केंद्र सरकार जातिगत जनगणना के लिए तैयार नहीं होती है तो राज्य सरकार को अपने खर्चे पर कराना चाहिए। 

देशभर के 80- 90 फीसदी लोग चाहते हैं कि जाति जनगणना
तेजस्वी ने कहा कि देशभर के 80- 90 फीसदी लोग चाहते हैं कि जाति जनगणना हो।  तेजस्वी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा है कि इस बार जातिगत जनगणना नहीं होगी। इससे स्पष्ट होता है कि केंद्र में बैठी आरएसएस विचारधारा वाली सरकार जातीय जनगणना नहीं करवाना चाहती है। तेजस्वी ने कहा कि जातिगत जनगणना होने से यह भी पता चलेगा कि आरक्षण में किन जातियों को लाना है और किन जातियों को नहीं लाना है?
विज्ञापन


27 सितंबर को होने वाले भारत बंद को महागठबंधन का समर्थन: तेजस्वी
वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन की सारी पार्टियां भारत बंद का समर्थन करेंगी। उन्होंने कहा कि हमलोग 27 सितंबर को किसानों के भारत बंद का सक्रिय समर्थन देने की घोषणा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें