फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में रिटायर सेना के जवान की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद से जुड़ा है मामला

Thu, 19 Feb 2026 05:12 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: राजधानी पटना के पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मानपुर बैरिया में बुधवार को जमीन विवाद में रिटायर जवान की गोली मार दी गई। जिसके बद उन्हें गंभीर हालत में नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।  
विज्ञापन
मृतक के परिजनों के लापता होने से पुलिस की परेशानी बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मानपुर बैरिया में गुरुवार को दिनदहाड़े एक युवक ने सेवा निवृत्त आर्मी मैन को गोली मार दी। घायल व्यक्ति को आनन-फानन में इलाज के लिए पटना के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले को आपसी जमीन विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। मृतक की पहचान अशोक नगर निवासी तेजनंदन राय (45) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले पर सदर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी 2 रंजन कुमार ने बताया कि तेजनंदन राय सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद उड़ीसा में एक कंपनी में काम कर रहे थे। उन्होंने वर्ष 2005 में गोपालपुर बैरिया में चोखा राय से एक जमीन खरीदी थी। उस जमीन पर चोखा राय का नाती विकास कुमार अपना दावा कर रहा था।

मौके से तीन खोखे बरामद
गुरुवार को तेजनंदन राय जमीन की नापी कराने के बाद बाउंड्री वॉल बनवा रहे थे। इसी क्रम में विकास कुमार मौके पर पहुंचा और तेजनंदन राय को दनादन गोलियों से भून दिया। पुलिस ने मौके से तीन खोखे बरामद किए हैं। पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी रंजन कुमार ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि चोखा राय का नाती विकास ने तेजनंदन राय पर तीन गोलियां चलाई हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अपराधी विकास कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


चोखा राय से करवाई थी जमीन की रजिस्ट्री
घटनास्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि तेजनंदन राय ने मानपुर बैरिया के चोखा राय से वर्ष 2005 में जमीन की रजिस्ट्री करवाई थी। गुरुवार की सुबह वह कुछ लोगों के साथ आकर उस जमीन की सफाई करने और बाउंड्री वॉल बनवाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच चोखा राय का नाती विकास कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और बाउंड्री वॉल बनने से तेजनंदन राय को रोकने लगा।

ये भी पढ़ें: सरकारी जमीन पर शव दफनाने को लेकर तनाव, प्रशासन ने तुरंत संभाला हालात
विज्ञापन


बहस के बाद मारी गोली

इस पर तेजनंदन राय और विकास कुमार के बीच काफी देर तक बहस हुई। इसी दौरान विकास ने अपने कमर से पिस्तौल निकालकर तेजनंदन राय पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। गोली लगते ही तेजनंदन राय वहीं गिर पड़े। मौके का फायदा उठाकर विकास कुमार फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में खून से लथपथ तेजनंदन राय को पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें