फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Bypolls: 'पूरी कैबिनेट रामगढ़ में मौजूद, पर जनता के कामों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा'- बोले RJD उम्मीदवार

Sat, 02 Nov 2024 02:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़

सार

Ramgarh By-election: रामगढ़ विधानसभा के लिए उपचुनाव में राजद उम्मीदवार अजीत सिंह ने बिहार सरकार और भाजपा पर जमकर जुबानी हमला किया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि मैं भी भाजपा को वोट देता... पढ़ें पूरी खबर।
विज्ञापन
'तो मैं भी भाजपा को वोट देता' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर की रामगढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होने जा रहा है और चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है। इसी सिलसिले में राजद उम्मीदवार अजीत सिंह ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर बिहार सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कई गंभीर मुद्दों पर टिप्पणी की।

विज्ञापन

 
अजीत सिंह ने कटाक्ष किया कि चुनाव प्रचार के दौरान सरकार की पूरी कैबिनेट रामगढ़ में मौजूद है, लेकिन जनता के लिए जरूरी कामों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के भू-राजस्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष यहां प्रचार करने आए हैं। अगर वह पिछले 12-13 दिनों में भूमि परिमार्जन का काम निपटा देते, तो हमारा इलाका भाजपा को ही वोट देता और मैं भी भाजपा के लिए वोट मांगता।
 
जनहित के मुद्दों पर फोकस
अजीत सिंह ने अपने चुनावी एजेंडे में मुख्य मुद्दे आधारभूत संरचनाओं के विकास और किसानों की समस्याओं को रखा है। उन्होंने स्मार्ट मीटर में आ रहे अधिक बिलों और बिजली विभाग में धांधली पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता इन समस्याओं का समाधान करना होगा। साथ ही, उन्होंने भूमि सर्वेक्षण के दौरान किसानों को आ रही कठिनाइयों को भी प्रमुखता से उठाया और कहा कि उनके समाधान के लिए कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

 
राजद नेताओं ने किया समर्थन का आग्रह
प्रेस वार्ता में मौजूद राष्ट्रीय जनता दल के अन्य नेताओं ने भी रामगढ़ की जनता से अपील की कि वे पढ़े-लिखे, समझदार और साफ छवि के उम्मीदवार अजीत कुमार सिंह का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि अजीत सिंह रामगढ़ के विकास में नई पहल करने और क्षेत्र की प्रगति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। राजद नेताओं ने भरोसा दिलाया कि अजीत सिंह का विजयी होना रामगढ़ में सकारात्मक बदलाव का सूत्रपात करेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें