फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: ठंड के बीच बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, कहां-कहां कोहरा वाहन चालकों को करेगा परेशान?

Wed, 28 Jan 2026 10:15 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather News Updates: मौसम विभाग ने वाहन चालकों को धीमी गति से चलने, फॉग लाइट का प्रयोग करने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी है। मौसम विभाग ने कहा कि सुबह में कोहरे की वजह से रेल और हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
बिहार में बढ़ेगी ठंड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मौसम का मिजाज बदल चुका है। पटना और तिरहुत प्रमंडल के कई इलाके में बुधवार सुबह से ही धूप छांव का खेल जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के अनुसार 28 जनवरी की सुबह 8:30 बजे से 29 जनवरी की सुबह 8:30 बजे तक राज्य के उत्तर और उत्तर-मध्य बिहार के कई जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी और मध्य-दक्षिण बिहार के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

 

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर जिलों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश (आइसोलेटेड रेन) हो सकती है। इसके विपरीत गया, भागलपुर, मुंगेर, नालंदा, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद समेत दक्षिण बिहार के जिलों में फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं। हल्की बारिश के चलते उत्तर बिहार में ठंड का असर बढ़ सकता है और सुबह-शाम ठिठुरन बनी रहने की संभावना है।

विज्ञापन

इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी 

इधर, बारिश के बाद ठंड और बढ़ने के संकेत के बीच मौसम विभाग ने 29 जनवरी की सुबह 8:30 बजे से 30 जनवरी की सुबह 8:30 बजे तक घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। इस दौरान उत्तर और मध्य बिहार के कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। इसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद और कैमूर जिलों में दृश्यता काफी कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की संभावना है।


इन जिलों के कोई अलर्ट जारी नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, बांका और जमुई जिलों में फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सुबह और रात के समय सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और किसानों को मौसम को देखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी है। घने कोहरे और ठंड के कारण जनजीवन पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन

जानिए पटना का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी पटना में 28 जनवरी से एक फरवरी 2026 तक मौसम सामान्य रूप से साफ से आंशिक रूप से बादलों वाला बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 28 जनवरी को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि 29 जनवरी को दिन का तापमान बढ़कर 25 डिग्री और रात का तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 30 और 31 जनवरी के साथ एक फरवरी को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री तथा न्यूनतम 12 से 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी, वहीं दिन में मौसम सुहावना रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें