फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: आरा-छपरा मार्ग पर नीलगाय बनी मौत का कारण, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत; एक गंभीर घायल

Wed, 28 Jan 2026 09:57 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

Bihar: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक बाइक से आरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पार कर रही नीलगाय बाइक के सामने आ गई। तेज रफ्तार के कारण बाइक सवार संभल नहीं पाए और नीलगाय से टकरा गए।
विज्ञापन
रोड ऐक्सिडेंट में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-छपरा मुख्य सड़क पर मनभावन मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रही नीलगाय से टकराने के बाद बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहाँ गांव निवासी भुअर यादव के पुत्र चंदन कुमार है। वहीं, बाइक पर सवार दूसरा युवक सन्नी कुमार, जो चंदन का रिश्तेदार बताया जा रहा है, इस हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक बाइक से आरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पार कर रही नीलगाय बाइक के सामने आ गई। तेज रफ्तार के कारण बाइक सवार संभल नहीं पाए और नीलगाय से टकरा गए।

पढ़ें: वैशाली में BPSC शिक्षिका की मौत पर बवाल, मां बोलीं- दहेज के लिए कर दी हत्या; चचेरे भाई का भी आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को तत्काल कोईलवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने चंदन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं सन्नी कुमार की स्थिति नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कोईलवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें