Railway News: होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। इनमें से 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सूचना पूर्व में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी जा चुकी है।
बता दें कि गाड़ी सं. 04066/04065 आनंद विहार-पटना- आनंद विहार सुपरफास्ट एसी फेस्टिवल स्पेशल, गाड़ी सं. 04066 आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट एसी फेस्टिवल स्पेशल दिनांक 21, 25 एवं 28 मार्च, 2024 को आनंद विहार से 23.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 16.00 बजे पटना पहुंचेगी।
आनंद विहार-सहरसा-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस
01664/01663 आनंद विहार-सहरसा-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस - 01664 आनंद विहार-सहरसा फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 25 मार्च, 2024 को आनंद विहार से 11.10 बजे खुलकर अगले दिन 11.20 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 01663 सहरसा-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 27 मार्च, 2024 को सहरसा से 09.30 बजे खुलकर अगले दिन 13.55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह फेस्टिवल स्पेशल अप एवं डाउन दिशा में मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर, देवरिया सदर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दलसिंहसराय, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया एवं सिमरी बख्तियारपुर स्टेशनों पर रूकेगी।
जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस
04010/04009 आनंद विहार-जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस - 04010 आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल एक्सप्रेस 26 मार्च, 2024 को आनंद विहार से 23.45 बजे खुलकर 28 मार्च को 05.20 बजे जोगबनी पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 04009 जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस 28 मार्च, 2024 को जोगबनी से 09.00 बजे खुलकर अगले दिन 16.05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह फेस्टिवल स्पेशल अप एवं डाउन दिशा में गाजियाबाद, मुरादाबाद, चंदौसी, बरेली कैंट, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, नौगछिया, कटिहार, पूर्णिया, अररिया कोर्ट, अररिया स्टेशनों पर रूकेगी ।
दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली स्पेशल
04068/04067 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस - 04068 दिल्ली-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 22, 26 एवं 29 मार्च, 2024 को दिल्ली से 19.30 बजे खुलकर अगले दिन 16.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 04067 दरभंगा-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 23, 27 एवं 30 मार्च, 2024 को दरभंगा से 18.00 बजे खुलकर अगले दिन 16.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह फेस्टिवल स्पेशल अप एवं डाउन दिशा में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी एवं जनकपुर रोड स्टेशनों पर रूकेगी।
नई दिल्ली-सीतामढ़ी-नई दिल्ली की समय सारणी
04004/04003 नई दिल्ली-सीतामढ़ी-नई दिल्ली आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस - 04004 नई दिल्ली-सीतामढ़ी आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 22, 26 एवं 29 मार्च, 2024 को नई दिल्ली से 00.10 बजे खुलकर उसी दिन 22.00 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 04003 सीतामढ़ी-नई दिल्ली आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 22, 26 एवं 29 मार्च, 2024 को सीतामढ़ी से 23.30 बजे खुलकर तीसरे दिन 01.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह फेस्टिवल स्पेशल अप एवं डाउन दिशा में मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल एवं बैरगनिया स्टेशनों पर रूकेगी।