फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PUSU Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में NSUI ने लहराया परचम; अध्यक्ष पद से खिसका ABVP

Sun, 01 Mar 2026 08:54 AM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

PUSU Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उतरे प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला आज ही हो जाएगा। महज 37 प्रतिशत मतदान हुआ। रात तक परिणाम तय होगा। फिलहाल दो राष्ट्रीय दलों की छात्र इकाई के बीच टक्कर दिख रही है।
विज्ञापन
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में वोटों की गिनती पूरी होने के बाद जीत हार का निर्णय हो गया। लगभग 37 प्रतिशत मतदान के बाद हुए मतगणना के अंतिम राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई के उम्मीदवार  शांतनु शेखर की जीत हुई है। उन्होंने जदयू उम्मीदवार प्रिंस कुमार को 1496 वोटों से हराया है। वहीं महासचिव पद के लिए एनएसयूआई की उम्मीदवार खुशी कुमारी ने जीत हासिल की है। खुशी कुमारी को 2164 वोट मिले है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : 'यादव' को 'कुमार' किए जाने पर PUSU चुनाव में हंगामा; तेज प्रताप के समर्थन से उतरे प्रत्याशी की पिटाई!

इस चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की उम्मीदवार अनुष्का अध्यक्ष पद पर जीत हासिल नहीं कर सकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् को इस बार सिर्फ संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद ही मिल पाया। कोषाध्यक्ष पद पर हर्षवर्धन और संयुक्त सचिव पद पर अभिषेक कुमार की जीत हुई है। अभिषेक को 2173 वोट मिले है। उन्होंने एनएसयूआई के मनौव्वर आजम को 422 वोटों से हराया है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-PUSU Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में 37 प्रतिशत मतदान; अध्यक्ष पद पर टक्कर में दो प्रत्याशी

शनिवार को मतदान के दौरान पटना वीमेंस कॉलेज के सामने कुछ छात्रों ने विवि प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। वहीं तेज प्रताप यादव के समर्थन से चुनाव में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी रिंकल यादव ने भी विरोध प्रदर्शन किया। रिंकल यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे साथ गलत किया जा रहा है इसलिए चुनाव को अविलंब रद्द किया जाए। उनका आरोप है कि मैं रिंकल यादव हूं और मेरे बैलट पेपर पर रिंकल कुमार लिखा है, ताकि पहचान बदल कर मुझे पहले ही मैदान से बाहर कर दिया जाए।

बता दें कि 20,036 छात्र-छात्राओं का नाम मतदाता सूची में है। सेंट्रल पैनल में अध्यक्ष पद पर 11, उपाध्यक्ष पद पर आठ, महासचिव पद पर नौ, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर छह-छह उम्मीवार उतरे। सेंट्रल पैनल के लिए 40 और काउंसलर के 45 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इनमें से पांच प्रत्याशी निर्विरोध पहले ही जीत चुके हैं। 

कैसे हुआ चुनाव जानिए प्रक्रिया
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, सेंट्रल पैनल के अधिकारी के लिए पांच और काउंसलर पद के लिए एक बैलेट बॉक्स लगाए गए। सभी पदों के लिए बैलेट पेपर भी अलग-अलग तय किए गए। छात्रों को अपनी पसंद के उम्मीदवार के सामने क्रॉस चिह्न लगाकर वोट करना था। मतदान प्रक्रिया में शामिल होने वाले छात्रों को अपना आईकार्ड लेकर आना अनिवार्य किया गया था। 
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-PUSU Election : खुद ही लड़-भिड़ रहे सत्तारूढ़ दलों के छात्र संगठन, क्या रहा है नफा-नुकसान का गणित?

कितने मतदान केंद्र बनाए गए हैं?
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, पटना विवि के सभी कॉलेज और चार संकायों को मिलकार कुल 41 मतदान केंद्र बनाए गए थे। प्रत्येक बूथ पर पुलिसकर्मी और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। सुबह से ही पटना पुलिस की टीम लगातार गश्ती कर रही थी। इसके अलावा सीसीटीवी के जरिए भी निगरानी की जा रही थी। 
Bihar News: पटना पुलिस को कब्र से क्यों निकालना पड़ा महिला का शव? पति पर जो आरोप लगे वह हैरान करने वाले हैं

आज ही जारी होगा चुनाव परिणमा
चुनाव पदाधिकार शंकर प्रसाद ने बताया था कि आज ही काउंटिंग होगी और रिजल्ट भी रात तक जारी कर दिया जाएगा। पटना आर्ट कॉलेज में वोटों की गिनती शाम पांच बजे से शुरू हुई, जो लगभग 12 बजे तक सबकुछ स्पष्ट हो गया। यहां पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें