पूर्णिया सांसद पप्पू यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
Pappu Yadav Bail: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को मंगलवार को MP-MLA कोर्ट से 31 साल पुराने मामले में जमानत मिल गई। हालांकि, वे फिलहाल बेऊर जेल में ही रहेंगे। कोतवाली थाना और बुद्धा कॉलोनी थाना से जुड़े मामलों में पुलिस ने पप्पू यादव की प्रोडक्शन रिमांड मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। इसका मतलब है कि पप्पू यादव अभी जेल में ही रहेंगे। जमानत पर सुनवाई के लिए पप्पू यादव करीब 12:30 बजे बेऊर जेल से कोर्ट पहुंचे थे। दोपहर 2 बजे बेल पर सुनवाई शुरू हुई। इस दौरान पप्पू यादव कोर्ट में व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए।
31 साल पुराने मामले में हुई गिरफ्तारी
पप्पू यादव की गिरफ्तारी शुक्रवार को 31 साल पुराने एक मामले में हुई थी। आरोप है कि वे NEET छात्रा की मौत के मामले को उठा रहे थे, इसी कारण उनकी गिरफ्तारी की गई। सोमवार को ही उनके वकील जमानत याचिका दाखिल करने वाले थे, लेकिन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के कारण सभी न्यायिक कार्य ठप हो गए थे। इसके चलते कोर्ट बंद कर दिया गया और पप्पू यादव की जमानत समेत अन्य मामलों की सुनवाई टाल दी गई।