फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना में युवक के साथ क्या हुआ? परिजनों ने मद्यनिषेध टीम पर लगाए पिटाई के आरोप, पुलिस का दावा अलग

Thu, 09 Jul 2026 07:56 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत सलालपुर गांव के निकट फोरलेन किनारे मधनिषेध की टीम ने एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे युवक अधमरा हो गया। युवक बाजार से सामान लाने जा रहा था तभी मधनिषेध की टीम ने रोककर उसके साथ पूछताछ की और मारपीट की।
विज्ञापन
घायल युवक को अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सलालपुर गांव के निकट फोरलेन किनारे मद्यनिषेध विभाग की टीम पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक बाजार से सामान लाने जा रहा था। इसी दौरान मद्यनिषेध की टीम ने उसे रोककर पूछताछ की और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि युवक के बेहोश होने के बाद टीम ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान मुबारकपुर गांव निवासी 30 वर्षीय विश्वनाथ कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


'मजदूरी करता है बेटा, दुकान का सामान लेने गया था'
घायल युवक की मां शांति देवी ने बताया कि उनका बेटा बाजार जा रहा था। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि मद्यनिषेध की टीम ने उसके साथ मारपीट की और उसे पकड़कर ले गई है। इसके बाद वह आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा मजदूरी करता है और चाट की दुकान भी लगाता है। दुकान का सामान खरीदने के लिए ही वह बाजार गया था।

'बच्चों ने देखा, फिर गांव में मचाया शोर'
मुबारकपुर गांव निवासी शिबू कुमार ने बताया कि विश्वनाथ कुमार बाजार जा रहे थे और उनके पास एक झोला था। झोले में क्या था, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उनका दावा है कि मद्यनिषेध की टीम पहले आगे निकल गई, फिर लौटकर युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां से गुजर रहे स्कूली बच्चों ने भी पूरी घटना देखी। बच्चों ने गांव में शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


'टीम को देखकर भागा युवक, बाइक से गिरकर हुआ घायल'
बाढ़ थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सलालपुर गांव के पास फोरलेन पर मद्यनिषेध की टीम को देखकर युवक बाइक से भागने लगा। इसी दौरान वह चलती बाइक से गिर गया। थाना प्रभारी के अनुसार, युवक के पास शराब थी और उसका कहना था कि यदि वह शराब नहीं पिएगा तो उसे परेशानी होगी। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया।

यह भी पढ़ें: पटना से 4 शहरों तक RRTS, एम्स विस्तार और 3 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी; कैबिनेट की बड़ी सौगात
विज्ञापन


मद्यनिषेध टीम ने अपने वरीय अधिकारियों को सूचना देकर उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि युवक को बाइक से गिरने के कारण गंभीर चोटें आई हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें