फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण: दिवाली के बाद बिहार के सात शहरों की हवा बिगड़ी, 335 एक्यूआई के साथ हाजीपुर सबसे प्रदूषित

Mon, 09 Nov 2026 10:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

दिवाली के एक दिन बाद बिहार के सात शहरों में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई। हाजीपुर 335 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित रहा, जबकि बेतिया में 304 एक्यूआई दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कम हवा की गति को इसकी वजह बताया।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के एक दिन बाद सोमवार को बिहार के सात शहरों में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई। हाजीपुर और बेतिया राज्य के सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। हाजीपुर में बिहार का सबसे खराब वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 335 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। वहीं, बेतिया में एक्यूआई 304 रहा। यहां भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने सोमवार सुबह यह आंकड़े जारी किए। विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की गति कम होने के कारण सोमवार को कुछ शहरों में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई।

सोमवार को जिन सात शहरों में एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया, उनमें आरा (290), मुजफ्फरपुर (286), पटना (280), सीवान (256), बेगूसराय (228), मधुबनी (212) और बक्सर (202) शामिल हैं। एक्यूआई के जरिए हवा की गुणवत्ता का आकलन किया जाता है। इसके लिए आठ प्रदूषकों को आधार बनाया जाता है। इनमें पीएम 2.5 (2.5 माइक्रोन से छोटे कण), पीएम 10 (10 माइक्रोन से छोटे कण), नाइट्रोजन ऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, ओजोन, कार्बन मोनोऑक्साइड, अमोनिया और सीसा शामिल हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: छठ पर रेलवे का तोहफा: बिलासपुर से छपरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन; जानें तारीख और टाइमिंग

बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (बीएसपीसीबी) के सदस्य सचिव नीरज नारायण ने सोमवार को पीटीआई से कहा, "राज्य के कुछ शहरों में वायु गुणवत्ता खराब हुई है, लेकिन यह स्थिति असामान्य नहीं है। पिछले साल के आंकड़ों की तुलना में इस बार हवा की गुणवत्ता बेहतर है। ऐसा वायु प्रदूषण पर रोक लगाने से जुड़े नियमों को सख्ती से लागू किए जाने के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि हवा की गति कम होने के कारण कुछ शहरों में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है। बीएसपीसीबी लोगों को प्रदूषण से बचाने और वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी संभव उपाय कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें