सिपाही के जांघ में गोली लगी और वहीं गिर पड़ा
घटना की पुष्टि करते हुए पटना के वरीय आरक्षी अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि चैन स्नैचिंग और मोबाइल छीन की घटना के बाद शुक्रवार को मीटिंग में दिए गए थे। निर्देश के अनुसार पत्रकार नगर थाना के कई टीम वाहन जैक चेकिंग कर रही थी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान बाइक से दो अपराधी गुजर रहे थे। जिन्हें सिपाही ने रोकने का प्रयास किया। इसी क्रम में अपराधी ने उन पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि सिपाही ने बहादुरी का परिचय देते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया था। इसके बाद तभी दूसरे अपराधी ने सिपाही पर गोली चला दी। गोली चलते ही सिपाही के जांघ में गोली लगी और वहीं गिर पड़ा। उन्होंने बताया कि सिपाही ने बहादुरी का परिचय दिया है। सिपाही के बहादुरी के कारण अपराधी मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छोड़कर अपराधी फरार हो गए। पटना SSP ने बताया कि सीसीटीवी की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।