बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पटना में पुलिस के आला अधिकारियों ने देर रात शहर का भ्रमण कर गश्त और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जोनल आईजी जितेंद्र राणा और पटना एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने औचक निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी जांची और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद पटना में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों ने देर रात शहर का भ्रमण किया। जोनल आईजी जितेंद्र राणा और पटना एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने विभिन्न इलाकों में पहुंचकर पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कई स्थानों पर औचक निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी की जांच की। इस दौरान पुलिसकर्मियों से क्षेत्र की स्थिति और गश्त व्यवस्था की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने रात में प्रभावी पेट्रोलिंग, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने के निर्देश
भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर फीडबैक भी लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया।