फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चाकू मारकर पीएमसीएच ट्रॉली ठेकेदार की हत्या, पुराने विवाद में वारदात की आशंका

Fri, 15 Aug 2025 07:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के चमडोरिया किला मार्ग पर पीएमसीएच ट्रॉली ठेकेदार सनी कुमार (35) की गुरुवार रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई। काम से घर लौटते समय अपराधियों ने उनका रास्ता रोककर हमला किया।
 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित चमडोरिया किला मार्ग पर गुरुवार देर रात अपराधियों ने पीएमसीएच के ट्रॉली ठेकेदार सनी कुमार (35) की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय सनी काम से घर लौट रहे थे। रास्ते में अपराधियों ने उनका रास्ता रोका और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों और परिजनों ने सनी को अस्पताल पहुंचाया, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सनी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) डॉ. गौरव कुमार और चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम और स्क्वाड डॉग की मदद ली। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

ये भी पढ़ें: अब होली, दशहरा, छठ में बिहार आने में नहीं होगी परेशानी, सीएम नीतीश कुमार ने कर दिया यह काम
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पुराने विवाद का मामला सामने आया है। मृतक के भाई संदीप ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के ही पटना नामक व्यक्ति से सनी का विवाद चल रहा था। एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें