फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: 'बिहार को 50 हजार करोड़ के विकास योजनाओं की सौगात देंगे PM मोदी', डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने दी जानकारी

Tue, 27 May 2025 08:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

PM Modi in Bihar: प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान विक्रमगंज में बिहटा एयरपोर्ट के विस्तार कार्य की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी करेंगे। यह टर्मिनल 65 हजार वर्ग मीटर में फैला होगा और इसके चालू हो जाने के बाद यहां से उड़ानों की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हो सकती है....आइये कार्यक्रम जानते हैं।

विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 मई को बिहार दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान वे राज्य को करीब 50 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी विक्रमगंज और पटना में कई अहम योजनाओं की शुरुआत करेंगे और कुछ का उद्घाटन भी करेंगे। इन योजनाओं में हवाई अड्डे, सड़कें, रेलवे और बिजली परियोजनाएं शामिल हैं, जिनसे राज्य का विकास तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

इस दौरे को लेकर सम्राट चौधरी ने खुद पटना एयरपोर्ट और विक्रमगंज जाकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, पीने के पानी, एम्बुलेंस और दमकल की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि कोई कमी न रहे।

प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान विक्रमगंज में बिहटा एयरपोर्ट के विस्तार कार्य की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी करेंगे। यह टर्मिनल 65 हजार वर्ग मीटर में फैला होगा और इसके चालू हो जाने के बाद यहां से उड़ानों की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हो सकती है। अभी जहां से हर दिन 34 उड़ानें होती हैं, वहां आगे चलकर यह संख्या 75 तक पहुंच सकती है। यात्री क्षमता भी 25 लाख से बढ़कर 1 करोड़ सालाना हो जाएगी।

विज्ञापन


बिहटा एयरपोर्ट में नया सिविल एन्क्लेव बनाने पर करीब 543 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन की लागत करीब 1200 करोड़ रुपये बताई जा रही है। प्रधानमंत्री का सबसे बड़ा कार्यक्रम औरंगाबाद जिले के नबीनगर में होगा, जहां लगभग 30 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सुपर थर्मल पावर प्लांट की आधारशिला रखी जाएगी। इस संयंत्र से बिहार को 1500 मेगावाट बिजली मिलने की उम्मीद है। यह NTPC का देश का दूसरा सबसे बड़ा बिजली संयंत्र होगा।

पढ़ें: बिहार में भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई: सासाराम सदर और जयनगर के अंचल अधिकारी हटाए गए; निगरानी टीम का बड़ा एक्शन

इनके अलावा प्रधानमंत्री मोदी कई और बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत और उद्घाटन करेंगे। इनमें पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क, एनएच-319बी पर छह लेन का हाइवे, सोननगर से मुहम्मदगंज तक तीसरी रेल लाइन, गोपालगंज में सड़क सुधार, जहानाबाद में नवोदय विद्यालय के लिए छात्रावास और स्टाफ क्वार्टर का निर्माण जैसी योजनाएं शामिल हैं।

पटना के हार्डिंग पार्क में पांच नए रेलवे प्लेटफॉर्म भी बनेंगे, जिससे स्टेशन की क्षमता और सुविधाएं बेहतर होंगी। इसके अलावा गंगा नदी पर बक्सर से भरौली के बीच पुल का निर्माण भी कराया जाएगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ये योजनाएं बिहार के विकास में एक नया अध्याय जोड़ेंगी। इससे न सिर्फ बुनियादी ढांचे में सुधार होगा बल्कि लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार को एक विकसित राज्य बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें