फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Mother : तेज प्रताप यादव बोले- पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहने वालों को जेल भेजो, वरना आंदोलन करेंगे

Sun, 21 Sep 2025 03:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: तेज प्रताप यादव ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है और आज फिर कहता हूं कि मां किसी की भी हो, मां होती है और वह पूजनीय है। मां अपने संतान को जन्म देती है और नौ महीने गर्भ में रखती है। उसका अपमान अस्वीकार्य है।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार अधिकार यात्रा के दौरान वैशाली में प्रधानमंत्री की मां को अपशब्द कहे जाने के मामले ने सियासत गर्मा दी है। इस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बड़े भाई और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है और आज फिर कहता हूं कि मां किसी की भी हो, मां होती है और वह पूजनीय है। मां अपने संतान को जन्म देती है और नौ महीने गर्भ में रखती है। उसका अपमान अस्वीकार्य है।

विज्ञापन


पढ़ें; 'पीएम मोदी ने विदेश में भारत की छवि मजबूत की', डिप्टी सीएम सिन्हा बोले; राहुल गांधी पर हमलावर

उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने प्रधानमंत्री की मां को गाली दी है या अपमानजनक शब्द कहे हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। तेज प्रताप यादव ने चेतावनी दी कि अगर दोषियों को जेल नहीं भेजा गया तो वे आंदोलन करेंगे। तेज प्रताप ने कहा कि जनशक्ति जनता दल महुआ में आंदोलन की शुरुआत करेगा और सरकार से मांग करेगा कि मां शब्द का अपमान करने वालों को बख्शा न जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें