फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार के लोगों को मिली अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, बंगाल और महाराष्ट्र का सफर होगा आसान

Thu, 19 Feb 2026 06:20 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पनवेल और अलीपुरद्वार के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने का फैसला किया है। इस ट्रेन के चलने से बिहार के रहने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी और बंगाल से लेकर महाराष्ट्र तक की यात्रा आसान होगी। 
विज्ञापन
अमृत भारत एक्सप्रेस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के लोग पढ़ाई और रोजगार के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते हैं। ऐसे में उन्हें जब घर आना होता है तो सबसे बड़ी मुश्किल इस बात की होती है कि जिस डेट पर उन्हें घर जाना होता है उस डेट पर उन्हें टिकट नहीं मिल पाता है। ऐसे में रेलवे ने बिहार के लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। रेलवे की तरफ से गुरुवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर डीडीयू-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर -समस्तीपुर-खगड़िया-मानसी-कटिहार के रास्ते पनवेल और अलीपुरद्वार के मध्य अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है।

विज्ञापन


ट्रेन में है आधुनिक सुविधाएं
यह अमृत भारत एक्सप्रेस गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन है। जिममें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक सफर के लिये एयर स्प्रिंग बॉडी, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, स्वच्छ दिव्यांगजन-अनुकूल प्रसाधन, सेफ्टी के लिये फायर डिटेक्शन, टॉक-बैक यूनिट, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था सहित कई उन्नत यात्री सुविधायें उपलब्ध हैं ।

कब से शुरू होगा परिचालन? 
रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक गाडी सं. 11031/11032 पनवेल-अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन पनवेल से 23.02.2026 से तथा अलीपुरद्वार से 26.02.2026 से प्रारंभ किया जा रहा है। यह ट्रेन पनवेल से प्रत्येक सोमवार को तथा अलीपुरद्वार से प्रत्येक गुरूवार को परिचालित की जायेगी। 
विज्ञापन


नोट कर लें रूट और टाइमिंग 
गाड़ी सं. 11031 पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस दिनांक 23.02.2026 से प्रत्येक सोमवार को पनवेल से 11.50 बजे खुलकर कल्याण-भुसावल-इटारसी- जबलपुर-प्रयागराज छिवकी के रास्ते मंगलवार को 14.58 बजे डीडीयू, 18.25 बजे पाटलिपुत्र, 19.50 बजे हाजीपुर, 21.35 बजे मुजफ्फरपुर, 22.45 बजे समस्तीपुर रूकते हुए बुधवार को 03.20 बजे कटिहार पहुंचेगी तथा कटिहार से 03.30 बजे खुलकर किशनगंज-न्यूजलपाईगुड़ी-सिलीगुड़ी के रास्ते 13.50 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी।   

ये भी पढ़ें: वैशाली में रेलवे कर्मचारी ही निकले चोर, रेलवे के सामान की करते थे चोरी
विज्ञापन


वहीं, वापसी में गाड़ी सं. 11032 अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस दिनांक 26.02.2026 से प्रत्येक गुरूवार को अलीपुरद्वार से 04.45 बजे खुलकर 12.50 बजे कटिहार, 15.23 बजे खगड़िया, 16.45 बजे समस्तीपुर, 18.35 बजे मुजफ्फरपुर, 19.30 बजे हाजीपुर, 20.30 बजे पाटलिपुत्र बजे, शुक्रवार को 00.08 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए शनिवार को 05.30 बजे पनवेल पहुंचेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें