फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025 : प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी पर गंभीर आरोप; अब 20 लाख में टिकट बेचने की कहां से आई ब

Wed, 15 Oct 2025 10:11 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

भोजपुर जिले की संदेश विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर कई सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान किया।
विज्ञापन
जन सुराज से नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ने का किया ऐलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले की संदेश विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर कई सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। नाराज कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे पिछले एक साल से प्रशांत किशोर के नेतृत्व में सक्रिय रूप से क्षेत्र में काम कर रहे थे। उन्होंने सभाएं आयोजित कीं और संगठन को मज़बूत करने के लिए दिन-रात मेहनत की। इसके अलावा, कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने 21 हजार रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क भी जमा किया था, लेकिन टिकट वितरण में उनके साथ धोखा किया गया।
विज्ञापन


नाराज कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर ने उन लोगों को टिकट दे दिया, जिन्होंने कभी उस क्षेत्र से पार्टी का रजिस्ट्रेशन तक नहीं कराया था। सक्रिय कार्यकर्ता संजीव सिंह उर्फ मियां सिंह ने खुलासा किया कि उन्हें पार्टी की ओर से व्हाट्सएप कॉल आया था, जिसमें उनसे 20 लाख रुपये देने पर टिकट देने की बात कही गई। उन्होंने सवाल उठाया कि गरीब आदमी इतना पैसा कहां से लाएगा और क्या जन सुराज भी अब धनबल की राजनीति करने लगी है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: सीएम हाउस पर प्रदर्शन कर रहे JDU विधायक गोपाल मंडल को सुरक्षा कर्मियों ने उठाया, बोले- टिकट मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, पार्टी से टिकट की दावेदारी कर रही सोनिया सिंह ने भी प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "प्रशांत किशोर नटवरलाल निकले। हमने एक साल तक पूरी निष्ठा से पार्टी के लिए काम किया, लेकिन जब मिलने जाते हैं तो कहते हैं ये लोग कौन हैं।" सोनिया सिंह ने आगे कहा कि जन सुराज ने कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल किया और अब उन्हें किनारे कर दिया गया है। नाराज कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया है कि वे जन सुराज पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं और यदि जनता चाहती है, तो वे निर्दलीय रूप से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें