फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Face Bihar: तेजस्वी यादव विपक्षी गठबंधन का सीएम फेस होंगे? CWC की बैठक से निकल पवन खेड़ा ने दिया जवाब

Wed, 24 Sep 2025 02:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election 2025 : बिहार में सीएम नीतीश कुमार के सामने खड़े हुए विपक्षी गठबंधन से सीएम का चेहरा तेजस्वी यादव होंगे? कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक से निकल कर पवन खेड़ा ने मीडिया के इस सवाल का जवाब दिया।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार चुनाव में इंडिया गठबंधन ने मुख्यमंत्री फेस पर अब तक औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। आज बिहार में आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक हो रही है। बैठक में के दौरान जो सबसे ज्यादा सवाल निकाल कर सामने आए उनमें से एक सवाल इंडिया गठबंधन में सीएम फेस को भी लेकर रहा। इन सब के बीच सदाकत आश्रम में कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन में सीएम फेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने बुधवार को कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव को लेकर किसी औपचारिक घोषणा की ज़रूरत नहीं है।

 

खेड़ा ने कहा कि हम मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। चेहरें सबके सामने हैं। सबको सब कुछ मालूम है। आप ऐसा सवाल पूछ रहे हैं, जिसका जवाब पहले से ही सब जानते हैं। जब उनसे पूछा गया कि 2020 की तरह कांग्रेस इस बार तेजस्वी यादव को खुले तौर पर सीएम उम्मीदवार क्यों नहीं घोषित कर रही, तो उन्होंने काव्यात्मक अंदाज में कहा कि जब सूरज आसमान में चमक रहा हो, तो उसे घोषित करने की ज़रूरत नहीं होती।

 

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जैसे एनडीए नेताओं के उस बयान पर भी खेड़ा ने पलटवार किया, जिसमें कहा गया था कि पटना में सीडब्ल्यूसी की बैठक कांग्रेस की ताकत दिखाने की कवायद है। इस पर खेड़ा ने कहा कि भाइयों के बीच ताकत दिखाने की ज़रूरत नहीं होती। इंडिया गठबंधन के अंदर सीट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें वामदलों और वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) जैसे सहयोगी भी शामिल हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी विवरण बहुत जल्द साझा किए जाएंगे।

विज्ञापन


 

पवन खेड़ा ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक बिहार में हुई है। और पहली बार ही वोट की चोरी भी हुई है। भाजपा सत्ता में इसलिए आश्वस्त रहती है क्योंकि वह वोट की चोरी करती है। यही अहंकार बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर लापरवाही का कारण है। खेड़ा ने यह भी स्पष्ट किया कि सीडब्ल्यूसी की बैठक को केवल बिहार चुनावों के नजरिये से न देखा जाए। यह बैठक हमारे लोकतंत्र की बुनियाद को लेकर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें