फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ट्रक कंटेनर की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशितों ने फोरलेन जाम किया

Fri, 26 Sep 2025 08:19 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव पुल के पास गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक कंटेनर की चपेट में आने से परेव गांव निवासी उपेंद्र कुमार चौहान की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए पटना-आरा फोरलेन पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात कई घंटों तक बाधित रहा।
विज्ञापन
लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र स्थित परेव पुल के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तेज रफ्तार ट्रक कंटेनर ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पटना-आरा फोरलेन पर जाम लगा दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम के कारण यातायात कई घंटों तक बाधित रहा। सूचना मिलने पर बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह सड़क खाली कराया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन


पढ़ें:  रील्स के फेर में अबतक की सबसे बड़ी घटना; गयाजी में एक साथ नौ लोग डूबे, पांच की हुई मौत
विज्ञापन


मृतक की पहचान परेव गांव निवासी उपेंद्र कुमार चौहान के रूप में हुई है, जो पुल के पास झोपड़पट्टी में रहता था। बताया जा रहा है कि बिहटा से आरा की ओर जा रहा तेज रफ्तार कंटेनर उपेंद्र को कुचलते हुए निकल गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं मृतक के परिजनों ने उचित मुआवजे की मांग करते हुए पुलिस को आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें