फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शिव मंदिर प्रांगण में अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, युवक के दोनों पैर में लगी गोली

Fri, 26 Sep 2025 08:00 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में 18 वर्षीय राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके दोनों पैरों में गोली लगी।
विज्ञापन
घायल का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत नरही गांव में गुरुवार की देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने शिव मंदिर प्रांगण में बैठे युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस वारदात में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली लगने से घायल युवक को आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूजा स्थल पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जख्मी युवक की पहचान नरही गांव निवासी मुन्ना प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। राहुल के दोनों पैरों में गोली लगी है। घटना को लेकर जख्मी राहुल कुमार ने बताया कि नरही शिव मंदिर के पास दुर्गा पूजा का आयोजन होता है। इसी स्थान पर वह अपने अन्य साथियों के साथ बैठा था। उसी दौरान नशे की हालत में दो से तीन युवक शिव मंदिर प्रांगण के पास पहुंचे और किसी अन्य व्यक्ति को खोजने लगे।

पढ़ें:  रील्स के फेर में अबतक की सबसे बड़ी घटना; गयाजी में एक साथ नौ लोग डूबे, पांच की हुई मौत
विज्ञापन


राहुल के अनुसार जब अपराधियों को वह शख्स नहीं मिला तो वे बाहर निकल गए और बाइक पर बैठकर चार से पांच राउंड फायरिंग की। इसी दौरान गोलीबारी में राहुल को दोनों पैरों में गोली लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे आरा सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


वहीं गोलीबारी की सूचना मिलते ही चांदी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गोली चलाने वाले आरा के अहीरपुरवा के रहने वाले हैं। पुलिस जल्द ही छानबीन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें