फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में पुलिस पर हमला, शराब तस्करों का पीछा करने के दौरान भागते हुए भी पकड़ लाई बड़ी खेप

Fri, 23 May 2025 03:14 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना की पुलिस को गुप्त जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की और गाड़ी को जब्त कर लिया।
 
विज्ञापन
हमले के बाद गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार में शराबबंदी को 9 साल हो गए हैं, लेकिन इसके बावजूद शराब तस्कर अब भी चोरी छिपे शराब का कारोबार कर रहे हैं। वहीं, पुलिस भी लगातार इन तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पटना के गर्दनीबाग थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की और भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। यह शराब एक स्कॉर्पियो गाड़ी में भरी हुई थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


पटना के सचिवालय एसडीपीओ अन्नू कुमार ने बताया कि इस दौरान पुलिस और शराब तस्करों के बीच खदेड़ खदड़ी हुई। शराब तस्करों ने पुलिस की गाड़ी पर पत्थर फेंककर हमला कर दिया, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, इस घटना में कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें:  गोपालगंज में पुलिस टीम पर पहला, थानेदार समेत दो घायल; तस्करों को पकड़ने गई थी, ग्रामीणों ने किया पथराव
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के 70 फीट इलाके में हुई। फिलहाल जब्त की गई स्कॉर्पियो को थाने लाया गया है। पुलिस फरार हुए तस्करों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। राज्य पुलिस और मद्य निषेध विभाग मिलकर शराब माफियाओं की कमर तोड़ने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन तस्कर भी लगातार नए नए तरीके अपनाकर शराब की तस्करी करने में लगे हुए हैं। पुलिस ऐसे तस्करों को पहचान कर उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें