बिहार सरकार ने रबी 2024-25 मौसम के लिए राज्य फसल सहायता योजना को मंजूरी दे दी है। कृषि विभाग की अधिसूचना संख्या-342 के तहत यह योजना राज्य के किसानों को विपरीत मौसम और अन्य आपदाओं से हुए फसल नुकसान पर राहत प्रदान करेगी। योजना का पूरा संचालन ऑनलाइन किया जाएगा और किसानों को 31 मार्च 2025 तक आवेदन करना होगा।
किसान फसलवार अधिसूचित जिलों की सूची कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
यह राशि सीधे किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज
किसानों को आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज और जानकारी देनी होगी:-
किसान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन सहकारिता विभाग की वेबसाइट या ई-सहकारी मोबाइल एप के माध्यम से कर सकते हैं। इसके अलावा, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी या कार्यपालक सहायक के सहयोग से भी आवेदन किया जा सकता है।