शिविर में 55 गरीब मरीजों का निःशुल्क परिक्षण किया गया और मरीजों की मशीन (ऑडियोमेट्री) द्वारा जांच की गई। इसमें 16 मरीजों में बहरापन की शिकायत पायी गयी। इन्हें दो अक्टूबर निःशुल्क श्रवण यंत्र दिया जाएगा।
पटना में दिव्यांगों के लिए बहरापन जांच शिविर का आयोजन गया किया। पब्लिक अवेयरनेस फॉर हेल्थफुल एपरोच फॉर लिविंग (पहल) की ओर से स्व. लाडली शरण की 25वीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क बहरापन जॉच शिविर का अयोजन किया गया। इसमें 55 गरीब मरीजों का निःशुल्क परिक्षण किया गया और मरीजों की मशीन (ऑडियोमेट्री) द्वारा जांच की गई। जांच के उपरांत 16 मरीजों में बहरापन की शिकायत पायी गयी। इन्हें दो अक्टूबर निःशुल्क श्रवण यंत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर स्वर्गीय लाडली शरण एवम् स्वर्गीय डॉ. केके शरण के द्वारा की गई समाज सेवाओं की चर्चा की गयी। डॉ. किरण शरण ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है, जिसकी परिकल्पना स्वर्गीय डा. केके शरण ने की थी। अब तक 3500 से अधिक गरीब मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। इस अवसर पर ’’पहल’’ के चिकित्सा निदेशक डाॅ. दिवाकर तेजस्वी ने बताया कि स्व. लाडली शरण एवं डॉ. किरण किशोर शरण द्वारा किये गए सामाजिक कार्याे की सराहना की।
इस अवसर पर, डॉ. शंकर नाथ, डॉ. नलिनी रंजन प्रसाद, पूर्व आई.जी. पुलिस सौरभ कुमार, करूणा शरण, नंदिनी शरण, रजनीश शरण, नवीन किशोर शरण सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ऑडियोलोजिस्ट सूरज कुमार, किषोर कुमार, मनोज कुमार, सुमन कुमार, नीरज कुमार की भूमिका सराहनीय रही।