फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नर्सिंग की छात्रा का फंदे से लटका शव मिला, प्रेम प्रसंग में खुदकुशी की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 12 Nov 2024 04:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: पटना में किराए के मकान में रह रही नर्सिंग की छात्रा का शव पंखे से लटका हुआ मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका है कि छात्रा ने प्रेम प्रसंग की वजह से आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की हर पहलू से कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के फुलवारी शरीफ के गोविंदपुर गांव में किराए के एक मकान में रह रही नर्सिंग की छात्रा डॉली कुमारी (19) का शव पंखे से लटका हुआ मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मोतिहारी के मननपुर गांव की निवासी डॉली अपनी सहेली के साथ किराए के मकान में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। हाल ही में छठ पूजा के लिए वह अपने घर गई थी और दो दिन पहले ही वापस लौटी थी।

विज्ञापन

 
प्रेम प्रसंग में खुदकुशी की संभावना
फुलवारी शरीफ थाना के सब-इंस्पेक्टर गोपाल मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। आसपास के लोगों और मकान मालकिन से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने यह संभावना जताई है। हालांकि, घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे मामले को लेकर संदेह बना हुआ है।
 
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया। पुलिस ने कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
सदमे में मृतका का परिवार
मृतका के पिता विनय कुमार शर्मा, जो मोतिहारी में खेती का काम करते हैं, को इस घटना की जानकारी दी गई है। परिवार गहरे सदमे में है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें