फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: महिला पुलिसकर्मी को ऑटो ड्राइवर ने जड़ा थप्पड़, भीड़ ने पकड़ा तो साथियों ने छुड़ाकर भगाया

Sun, 02 Mar 2025 06:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: पुलिस ने कहा कि लिखित शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ऑटो ड्राइवर ने महिला पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे थप्पड़ जड़ दिया। यह मामला दानापुर ऑटो स्टैंड का है, जहां स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन अन्य ऑटो चालकों ने उसे भीड़ से छुड़ाकर भगा दिया। इस घटना से वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

विज्ञापन

 
पीड़ित महिला पुलिसकर्मी ने सगुना मोड़ जाने के लिए किया था ऑटो
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला पुलिसकर्मी का नाम निशु है, जो गर्दनीबाग के फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर में तैनात हैं। घटना के दिन उन्हें सगुना मोड़ जाना था, जिसके लिए उन्होंने एक ऑटो लिया। लेकिन ऑटो ड्राइवर ने सगुना मोड़ ले जाने के बजाय दानापुर ऑटो स्टैंड पर रोक दिया। जब महिला पुलिसकर्मी ने इसका विरोध किया और ड्राइवर से सही जगह पहुंचाने के लिए कहा, तो ड्राइवर ने उल्टा उनसे ज्यादा पैसे मांगने लगा।
 
पैसे देने से मना किया तो ऑटो ड्राइवर ने जड़ दिया थप्पड़
महिला पुलिसकर्मी ने जब ज्यादा पैसे देने से इनकार किया, तो गुस्साए ऑटो ड्राइवर ने अचानक उनके गाल पर एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना से वहां मौजूद स्थानीय लोग दंग रह गए। थप्पड़ मारने के बाद, आरोपी ऑटो ड्राइवर को भीड़ ने पकड़ लिया और उस पर कार्रवाई की मांग करने लगी। लेकिन स्टैंड पर खड़े अन्य ऑटो चालकों ने एकजुट होकर आरोपी को भीड़ से छुड़ा लिया और वहां से भगा दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। लोग हैरान थे कि कैसे एक ऑटो ड्राइवर ने सरेआम एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर दी और बाकी ऑटो चालक उसे बचाने में लग गए।
विज्ञापन

 
दानापुर थाने में दर्ज हुई शिकायत
इस मामले को लेकर पीड़िता महिला पुलिसकर्मी ने दानापुर थाने में आरोपी ऑटो ड्राइवर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। इस घटना पर दानापुर थाना प्रभारी ने कहा कि लिखित शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी ऑटो ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही दानापुर ऑटो स्टैंड पर अवैध रूप से चल रहे ऑटो चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें