फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna Metro: आज फिर से होगा पटना मेट्रो का ट्रायल रन, सेफ्टी कमिश्नर पूरी टीम लेकर आ रहे जांच करने

Mon, 29 Sep 2025 09:40 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना में मेट्रो सेवा जल्द ही शुरु होने वाली है। 16 सितंबर के बाद अब फिर से ट्रायल रन की जांच सेफ्टी कमिश्नर अपनी टीम के साथ करेंगे। इसके बाद ही पटना मेट्रो के शुभारंभ के तारीख की घोषणा हो पाएगी। अब तक एलिवेटेड ट्रैक पर मेट्रो ट्रेन को 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ाया जा चुका है। 
विज्ञापन
पटना मेट्रो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में मेट्रो सेवा जल्द से जल्द शुरू हो इसके बाद पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन हर संभव कोशिश कर रही है। रविवार को ट्रायल रन हुआ था। यह सफल रहा था। आज यानी सोमवार को फिर से ट्रायल रन होगा। पटना मेट्रो मानकों के अनुरूप दौड़ रही है या नहीं, इसकी जांच करने के लिए खुद सेफ्टी कमिश्नर आ रहे हैं। वह हर मानकों को पटना मेट्रो खड़ा पाएंगे, तब ही शुभारंभ हो पाएगा। यानी सेफ्टी कमिश्नर की टीम से हरी झंडी मिलने के बाद ही उद्घाटन की तारीख घोषित हो पाएगी। 16 सितंबर को भी सेफ्टी कमिश्नर ने अपनी टीम के साथ निरीक्षण किया था। इस दौरान कमियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया था। 

विज्ञापन


तीन दिन पहले की गई थी समीक्षा
तीन दिन पहले पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सह नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह  की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में तीन प्राथमिक स्टेशनों की पूर्णता स्थिति और आगामी मेट्रो उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा की गई। पटना मेट्र्रो की ओर से कहा गया कि पटना अब जल्द ही अपनी खुद की मेट्रो सेवाओं का अनुभव करने को तैयार है। इधर, इस मीटिंग के बाद रविवार को पटना मेट्रो का ट्रायल रन हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने मेट्रो डिपो आईएसबीटी स्टेशन, जीरोमाइल स्टेशन और भूतनाथ स्टेशन का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें