फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna Metro: प्रायरिटी कॉरिडोर अगस्त 2025 तक होगा शुरू, मंत्री नितिन नवीन ने लिया समीक्षा बैठक में अहम निर्णय

Wed, 11 Dec 2024 06:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Metro News: मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि मेट्रो सेवा शुरू होने से पटना की सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम किया जाएगा, जिससे सड़क पर होने वाली जाम की समस्या में भी कमी आएगी। साथ ही मेट्रो के शुरू होने से शहरवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
विज्ञापन
मंत्री नितिन नवीन ने की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में पटना मेट्रो के प्रायरिटी कॉरिडोर को लेकर शहरवासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि पटना मेट्रो का प्रायरिटी कॉरिडोर अगस्त 2025 तक शुरू हो जाएगा। इस संबंध में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गई, जिसमें मेट्रो परियोजना की गति को तेज करने के निर्देश दिए गए। प्रायरिटी कॉरिडोर के निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है। इस पूरी परियोजना का उद्देश्य पटना में यातायात की सुविधा में सुधार और वायु प्रदूषण में कमी लाना है।

विज्ञापन

 
प्रायरिटी कॉरिडोर और उसके फायदे
पटना मेट्रो के प्रायरिटी कॉरिडोर की लंबाई लगभग 6.5 किलोमीटर होगी, जिसमें कुल पांच मेट्रो स्टेशन होंगे- मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ, जीरोमाइल और न्यू आईएसबीटी। यह प्रायरिटी कॉरिडोर शहरवासियों को तेज, सुरक्षित और कम समय में यात्रा करने का मौका देगा। प्राधिकृत अधिकारियों के अनुसार, मेट्रो का परिचालन शुरू होने के बाद शहरवासी महज 15 मिनट में मलाही पकड़ी से बैरिया बस स्टैंड तक पहुंच सकेंगे।

समीक्षा बैठक में उठे अहम मुद्दे
पटना मेट्रो के प्रबंध निदेशक अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि सभी प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए और विशेष रूप से प्रायरिटी कॉरिडोर के निर्माण कार्य में कोई देरी न हो। बैठक में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों, पटना मेट्रो के अधिकारियों और सभी संबंधित संवेदकों ने भाग लिया। अभय कुमार सिंह ने बताया कि मलाही पकड़ी से आईएसबीटी तक प्रायरिटी कॉरिडोर का निर्माण तेजी से चल रहा है और इस परियोजना को 15 अगस्त 2025 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

 
मेट्रो डिपो और टेस्ट ट्रैक की तैयारियां
मंत्री नितिन नवीन ने हाल ही में बैरिया बस स्टैंड के पास बने पटना मेट्रो डिपो का निरीक्षण भी किया। इस डिपो में मेट्रो ट्रेनों की घुलाई, रख-रखाव और मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। डिपो में एक कंट्रोल सिस्टम और मैनेजमेंट सेंटर भी बनाया जाएगा, जो पूरे मेट्रो संचालन का मुख्य केंद्र बनेगा। इसके अलावा डिपो में एक टेस्ट ट्रैक भी बनाया जाएगा, जहां मेट्रो ट्रेनों का परीक्षण किया जाएगा। माननीय मंत्री ने इस डिपो को पटना मेट्रो के संचालन का ‘हार्ट’ बताया, क्योंकि यहां से ही मेट्रो का प्रबंधन और संचालन होगा।
 
शहरवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी का वादा
पटना मेट्रो का परिचालन शहर के यातायात व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि मेट्रो सेवा शुरू होने से पटना की सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम किया जाएगा, जिससे सड़क पर होने वाली जाम की समस्या में भी कमी आएगी। मेट्रो के शुरू होने से शहरवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें