पीयू से गांधी मैदान की मेट्रो ट्रैक के लिए सुरंग की खुदाई शुरू
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, मोइन उल हक स्टेडियम स्टेशन और यूनिवर्सिटी स्टेशन के बीच 1,494 मीटर की दूरी तय करते हुए, टीबीएम-1 ने 10 महीने में अपनी यात्रा पूरी कर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। टीबीएम को मेगा लोड सेटअप द्वारा विश्वविद्यालय में रीट्रीव किया गया। वहीं, टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम)-2 ने 14 मई को 10 महीने में 'डाउनलाइन' में मोइन-उल-हक स्टेडियम स्टेशन और विश्वविद्यालय स्टेशन के बीच 1,480 मीटर की दूरी तय करते हुए यूनिवर्सिटी मेट्रो स्टेशन पर ब्रेक थ्रू हासिल किया था, जो कि पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
अत्याधुनिक कम्प्यूटरीकृत नेविगेशन प्रणाली से लैस, टीबीएम-1 प्रतिदिन औसतन 10 मीटर खुदाई करेगी। टीबीएम को एक उच्च प्रशिक्षित विशेषज्ञ दल द्वारा संचालित किया जाता है, जो सुरंगों के निर्माण के दौरान चौबीसों घंटे कार्य की निगरानी करेगा। ताकि जमीन के ऊपर चल रहे यातायात, व्यवसायों और लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।