फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : पटना में तेजस्वी का 'राहुल रूप'; सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन में बैरिकेड पर चढ़ गए

Thu, 08 Oct 2026 11:53 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News :  जिस तरह दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बैरिकेड के ऊपर चढ़ते नजर आए, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी गुरुवार को वही रूप धरा। पटना में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महागठबंधन के प्रदर्शन के दौरान ऐसी ही तस्वीर सामने आई।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा के सामने सचिवालय थाना है। गुरुवार को सुबह 9:45 बजे से यहां भीड़ जुट रही थी और जब बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आए तो माहौल बन गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए थे और तेजस्वी यादव को जब आगे किया गया तो वह बैरिकेड पर ही चढ़ गए। इस तरह जैसे दिल्ली में राहुल गांधी चढ़ गए थे, हालांकि तेजस्वी उस पर चल नहीं सके। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महागठबंधन के विरोध प्रदर्शन के दौरान गुरुवार को राजधानी पटना में कई विधायकों और पूर्व विधायकों का भी अलग-अलग अंदाज देखने को मिला। एक वामपंथी पूर्व विधायक मीडिया के कैमरे के सामने काफी समय तक बेसुध पड़े रहे। पटना में यह प्रदर्शन राज्य भर में अलग-अलग हुए प्रदर्शन के अगली कड़ी के रूप में आज सामने आया है।
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ने भाजपा के दबाव में SIR के बहाने वोट चोरी की। विपक्ष की ओर से वोट चोरी का मुद्दा उठाए जाने के बावजूद इसे रोकने का प्रयास नहीं किया गया। गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान राजद नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें