फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : पटना में मर्डर, बाइक सवार अपराधियों ने दुकानदार की गोली मार हत्या की; CCTV से खुलेगा राज?

Fri, 31 Jul 2026 10:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के दीघा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बाइक सवार अपराधियों ने गैस चूल्हा रिपेयरिंग का काम करने वाले दुकानदार सुरेंद्र राम की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात गेट नंबर-95 के पास बास कोठी के समीप हुई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। दीघा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

दीघा थाना क्षेत्र में हुई वारदात

यह घटना पटना के दीघा थाना क्षेत्र के गेट नंबर-95 के पास बास कोठी के समीप हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार अपराधी पहले से घात लगाए हुए थे। जैसे ही दुकानदार वहां पहुंचा, बदमाशों ने उसे निशाना बनाकर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए।

गैस चूल्हा रिपेयरिंग का काम करते थे सुरेंद्र राम

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक की पहचान सुरेंद्र राम के रूप में हुई है। वह गैस चूल्हा रिपेयरिंग का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

अस्पताल में डॉक्टरों ने सुरेंद्र राम का इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत बेहद गंभीर थी। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि अपराधियों के बारे में सुराग मिल सके।

विज्ञापन

इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें