फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में दिनदहाड़े ₹5 लाख की लूट, कलेक्शन एजेंट को हथियार दिखाकर बदमाश फरार

Sat, 06 Dec 2025 09:37 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के बेउर थाना क्षेत्र में दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक निजी कंपनी के कलेक्शन एजेंट से ₹5,00,000 की राशि हथियार के बल पर लूट ली।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र में आज दिनदहाड़े बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है। बेउर मोड़ के पास एक निजी कंपनी के कलेक्शन एजेंट से हथियार के बल पर ₹5,00,000 की लूट कर बदमाश फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, कलेक्शन एजेंट कंपनी की राशि जमा कराने बैंक जा रहा था। इसी दौरान अचानक मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उसे रास्ते में रोक लिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बदमाशों ने एजेंट को पिस्तौल दिखाकर धमकाया और उसके बैग में रखे पांच लाख रुपये छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हाईवे की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही बेउर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सभी CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, फुटेज के आधार पर जल्द ही लुटेरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पढे़ं: जमालपुर पहुंचे पूर्व रेलवे के जीएम, वर्कशॉप विकास योजनाओं में तेजी लाने के दिए दिशा-निर्देश    
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के अधिकारियों ने भी इस वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि एजेंट कलेक्शन की रकम लेकर बैंक में जमा कराने ही जा रहा था, तभी यह लूट हुई। पुलिस ने इलाके में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है और आसपास के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें