फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सम्राट अशोक की धरती पर बालाजी का आगमन! BR नायडू ने ट्वीट कर जताया आभार, कहा- यह अत्यंत हर्ष का विषय

Sat, 06 Dec 2025 09:05 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार सरकार ने पटना के मोकामाखास इलाके में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को श्री वेंकटेश्वर मंदिर निर्माण के लिए 99 साल की लीज पर सिर्फ ₹1 वार्षिक किराए में जमीन आवंटित की है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने TTD चेयरमैन बी.आर. नायडू को इस संबंध में औपचारिक पत्र भेजा।
विज्ञापन
TTD चेयरमैन बी.आर. नायडू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में आध्यात्मिक विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को बिहार सरकार ने पटना के मोकामाखास इलाके में श्री वेंकटेश्वर मंदिर के निर्माण के लिए जमीन आवंटित कर दी है। यह जमीन 99 साल की लीज पर सिर्फ एक रुपये वार्षिक किराया तय करते हुए दी गई है, जो राज्य सरकार की इस परियोजना के प्रति विशेष प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन


इस संबंध में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने TTD चेयरमैन बी.आर. नायडू को औपचारिक पत्र भेजकर जानकारी दी। TTD लंबे समय से देशभर के कई राज्यों में श्री वेंकटेश्वर मंदिरों की स्थापना के लिए जमीन उपलब्ध कराने पर चर्चा कर रहा था, ताकि वेंकटेश्वर भक्ति परंपरा को पूरे भारत में बढ़ावा दिया जा सके। बिहार द्वारा जमीन उपलब्ध कराना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।



इस निर्णय का आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और मंत्री एन. लोकेश ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पटना में मंदिर निर्माण न सिर्फ सांस्कृतिक सौहार्द को मजबूत करेगा, बल्कि पूर्वी भारत के लाखों भक्तों को भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन का एक महान अवसर भी प्रदान करेगा।
विज्ञापन


कृतज्ञता व्यक्त करते हुए TTD चेयरमैन बी.आर. नायडू ने कहा कि यह कदम बिहार सरकार की सांस्कृतिक समावेशिता के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि TTD की एक टीम जल्द ही बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के डायरेक्टर से मुलाकात कर परियोजना से जुड़े सभी चरणों की योजना और क्रियान्वयन पर काम शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें