फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, तीन गिरफ्तार; बैंक खातों से हुए 25 करोड़ के लेनदेन

Sun, 16 Aug 2026 09:12 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना

सार

पटना साइबर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी साइबर ठगों को बैंक खाते किराये पर देते थे। जांच में इन खातों से करीब 25 करोड़ रुपये के साइबर ठगी से जुड़े लेनदेन का पता चला है।
विज्ञापन
अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना साइबर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रैपिडो चालक हैं, जो साइबर ठगों को अपना बैंक खाता किराये पर उपलब्ध कराते थे। इसके बदले उन्हें प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर तीन से पांच हजार रुपये दिए जाते थे।

पटना साइबर थाना की डीएसपी सह थानाध्यक्ष संगीता कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में NCRP पोर्टल पर साइबर अपराध से संबंधित शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस की जांच में इनके बैंक खातों से करीब 25 करोड़ रुपये के साइबर ठगी से जुड़े लेनदेन होने की जानकारी सामने आई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रभाकर, अमित और दीपक के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, साइबर ठग इन लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम के लेनदेन के लिए करते थे। खाता उपलब्ध कराने के बदले आरोपियों को प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर तीन से पांच हजार रुपये मिलते थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar News: दिल्ली से पटना आते ही तेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर हमला, शराबबंदी और अर्बन नक्सल पर क्या कहा?

पुलिस का कहना है कि आरोपी साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क में एक कड़ी के रूप में काम कर रहे थे। फिलहाल साइबर थाना की टीम गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में कितने अन्य लोग शामिल हैं और ठगी की रकम किन-किन खातों में ट्रांसफर की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें