फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट छात्रा मामला: सीबीआई नहीं दे सकी जवाब, पीड़ित पक्ष की दलीलें सुन कोर्ट ने क्या रुख अपनाया?

Sat, 28 Nov 2026 03:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

NEET Student Death Case: नीट छात्रा हत्याकांड, जिसे कभी मौत तो कभी आत्महत्या कहा जाता रहा है- अब भी स्पष्ट दिशा में नहीं है। पटना पुलिस से मामला नहीं संभलने पर सीबीआई के पास गया। उसने क्लोजर रिपोर्ट लगा दी, लेकिन कोर्ट में जवाब नहीं दे सकी।
विज्ञापन
पटना सिविल कोर्ट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट छात्रा मामले में शनिवार को पटना व्यवहार न्यायालय में सुनवाई हुई। इस दौरान पीड़ित पक्ष की ओर से अधिवक्ता राजेश कुमार शर्मा ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने अदालत के समक्ष करीब 35-40 पन्नों का विस्तृत लिखित तर्क (नोट्स ऑफ आर्गुमेंट) प्रस्तुत किया। इसमें सुप्रीम कोर्ट के उपलब्ध आदेशों और कानूनी प्रावधानों का हवाला देते हुए सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट और जांच के बिंदुओं पर सवाल उठाए गए। अधिवक्ता के मुताबिक, सुनवाई के दौरान अदालत ने उनके तर्कों पर सीबीआई के वकील से कई सवाल किए, लेकिन वे उन बिंदुओं को संतोषजनक तरीके से स्पष्ट नहीं कर सके।

विज्ञापन


सुनवाई के बाद अधिवक्ता राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि अदालत ने सीबीआई को आठ तारीख को अपना पक्ष रखने का अंतिम मौका दिया है। कोर्ट ने कहा है कि यदि सीबीआई को अपनी क्लोजर रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के समर्थन में कुछ और कहना है तो वह अगली सुनवाई में अपनी बात रख सकती है। इसके बाद मामले में अंतिम आदेश आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि न्यायिक दृष्टिकोण से सुनवाई लगभग पूरी हो चुकी है और आठ तारीख को मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

सीबीआई को मिला एक और मौका
राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि पीड़ित पक्ष की ओर से पहले भी अपने तर्क अदालत में रखे गए थे। इस बार करीब 35-40 पन्नों का विस्तृत लिखित आर्गुमेंट भी दिया गया, जिसकी कॉपी सीबीआई को उपलब्ध कराई गई थी। सुनवाई के दौरान उठाए गए सवालों का सीबीआई की ओर से प्रभावी जवाब नहीं दिया जा सका। उन्होंने कहा कि सीबीआई देश की प्रमुख जांच एजेंसी है, इसलिए अदालत ने उसे अपनी क्लोजर रिपोर्ट के समर्थन में एक और अवसर दिया है। उनके अनुसार, जांच एजेंसी को पहले भी पर्याप्त समय मिल चुका है, इसके बावजूद अदालत ने नरम रुख अपनाते हुए अंतिम मौका दिया है।
विज्ञापन


क्लोजर रिपोर्ट को दरकिनार कर दोबारा जांच का आदेश दे सकता है कोर्ट
अधिवक्ता ने कहा कि उन्हें न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने तर्क दिया कि किसी जांच एजेंसी की ओर से जांच पूरी नहीं किए जाने या संतोषजनक निष्कर्ष नहीं दिए जाने का मतलब यह नहीं है कि पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिल सकता। अदालत के पास अधिकार है कि वह जांच एजेंसी की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार करने से इनकार कर सकती है और जरूरत पड़ने पर दोबारा जांच का आदेश दे सकती है। इसके अलावा, पीड़ित पक्ष की ओर से पहले से उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के आधार पर भी अदालत कानून के मुताबिक संज्ञान लेकर ट्रायल शुरू करने का निर्णय ले सकती है।

उन्होंने भरोसा जताया कि अदालत उपलब्ध साक्ष्यों और कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए न्याय के हित में फैसला करेगी। अब इस मामले में सभी की नजरें आठ तारीख को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जिसमें सीबीआई को अपना अंतिम पक्ष रखने का अवसर दिया गया है। इसके बाद अदालत मामले में आगे का आदेश सुना सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें