फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार क्राइम: तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, 21 वर्षीय युवक की कनपटी में लगी गोली

Thu, 26 Nov 2026 12:17 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना

सार

 बिक्रम थाना क्षेत्र के महजपुरा गांव में बुधवार देर रात तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 21 वर्षीय संतू साव की कनपटी में गोली लग गई। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना के बिक्रम थाना क्षेत्र के महजपुरा गांव में बुधवार देर रात तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 21 वर्षीय युवक घायल हो गया। गोली युवक की कनपटी में लगी, जिससे समारोह में अफरातफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


घायल युवक की पहचान महजपुरा गांव निवासी सुरेंद्र साव के पुत्र संतू साव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव में तिलक समारोह चल रहा था। इसी दौरान हर्ष फायरिंग की गई और एक गोली संतू साव को जा लगी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद समारोह में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

गोली किसने चलाई, पुलिस जुटा रही जानकारी

घटना की खबर मिलते ही घायल के परिजन अस्पताल पहुंचे। युवक की हालत को लेकर परिवार के लोग परेशान हैं। वहीं, समारोह में हर्ष फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सार्वजनिक आयोजन में हथियार लेकर पहुंचने और फायरिंग किए जाने को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। समारोह में मौजूद लोगों से पूछताछ कर गोली चलाने वाले व्यक्ति और इस्तेमाल किए गए हथियार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि फायरिंग किसने की और गोली किस हथियार से चलाई गई। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद घटना की स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें