फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चाचा पशुपति का हाल जानने अस्पताल पहुंचे चिराग पासवान, जाना हाल; तस्वीरें आईं सामने

Wed, 15 Apr 2026 11:10 AM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर पटना के कंकड़बाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री पशुपति पारस की तबीयत बिगड़ी, चिराग पासवान पहुंचे अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की तबीयत अचानक खराब हो गई है। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें पटना के कंकड़बाग इलाके में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। जैसे ही यह खबर उनके भतीजे और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लगी, वे तुरंत अस्पताल पहुंच गए। चिराग ने अपने चाचा पशुपति पारस से मुलाकात की और उनका हाल-चाल पूछा। उन्होंने चाचा के जल्दी ठीक होने की कामना भी की।
विज्ञापन


क्या लिखा चिराग ने

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मेरे अभिभावक, अंकल श्री पशुपति कुमार पारस जी, आज सुबह से अस्वस्थ हैं। मैं पटना के एक अस्पताल में जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उचित उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।'
विज्ञापन



 

ये भी पढ़ें: किशनगंज पुलिस महकमे में भूचाल, पांच शहरों में फैली थानेदार की संपत्ति, आय से दोगुना ज्यादा पैसा उजागर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें