Minister Prem Kumar: बिहार सरकार में मंत्री प्रेम कुमार बुधवार को कैमूर पहुंचे। यहां उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत सरकार के ऑपरेशन सिंदूर पर कहा, भारत की बहन-बेटियों का सिंदूर उतारने वाले पाक फौज पोषित दुर्दांत आतंकी को ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा भारतीय सेना ने ठिकाना लगाया है।
जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक को लेकर कैमूर पहुंचे बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सह कैमूर जिला प्रभारी मंत्री भभुआ के जिला समाहरणालय के मुंडेश्वरी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का जायजा लिया और कई दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार सरकार नीतीश कुमार द्वारा कैमूर को दिया गया 12 कार्यों की धरातल पर उतारने के लिए योजनाओं की स्वीकृति मिल गई है, जिसमें अधौरा-चैनपुर सहित जिले के कई गांवों में कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने पहलगांव आतंकी हमला के जवाब में भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि भारत की बहन-बेटियों का सिंदूर उजाड़ने वाले पाक फौज पोषित दुर्दांत आतंकी को ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा भारतीय सेना ने ठिकाना लगाया है। इसके लिए विश्व की सबसे मजबूत और बहादुर सेना में से एक भारतीय सेना को बिहार वासियों की ओर से जय हिंद जय जवान जय भारत, भारतीय सेना आपकी सदा विजय हो।
उन्होंने कहा कि हमारे भारतीय सेना पर सदा गर्व रहा है और दुश्मन हमारी सेना का शौर्य पराक्रम अदम्य साहस दिलेरी और बहादुरी का नमूना वर्ष 1948, 1965, 1971 और 1999 में देख चुकी है।हमने सर्जिकल स्ट्राइक कर कई बार अपनी क्षमता का परिचय भी दिया है, जिस तरह आज बीते रात में भारतीय सेना द्वारा की गई ऑपरेशन सिंदूर देश के इतिहास में सदा याद किया जाता रहेगा। हमारी सेना ने लाहौर के करीब पहुंचकर ऑपरेशन को अंजाम दिया है।
इसमें हमारी सेना ने सैकड़ों आतंकी को ऑपरेशन सिंदूर के तहत मार गिराया है, जो यह पाकिस्तानी सेना को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाक में किए गए नौ जगहों पर हमले सदा सपने में याद आते रहेंगे।हम पाकिस्तान और आतंकवादियों को कहना चाहते हैं कि हमें जख्म देने वाले इसे याद रखें, हमें छेड़ोगे तो हम छोड़ेंगे नहीं, छठी का दूध और नानी की याद दिला देंगे। इसलिए सुधर जाओ पाकिस्तानियों और आतंकवादियों वरना भारत चाह गया तो तुम्हें भागने के लिए जमीन कम पड़ जाएगी, भारत माता की जय।