फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दिनदहाड़े हत्याकांड का आरोपी 25,000 का इनामी रणधीर कुमार दबोचा गया, एसटीएफ के साथ संयुक्त ऑपरेशन

Sat, 31 Jan 2026 01:56 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना पुलिस ने शुक्रवार को 25,000 रुपये के इनामी और कुख्यात अपराधी रणधीर कुमार को दानापुर से गिरफ्तार किया। रणधीर कुमार पर 2023 में दानापुर कोर्ट में हुए अभिषेक उर्फ छोटे सरकार हत्याकांड का आरोप था और वह मनोज मानिक गिरोह का सक्रिय सदस्य भी रहा है। 
विज्ञापन
पटना में 25000 का इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना पुलिस ने शुक्रवार को 25,000 रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी रणधीर कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे गुप्त स्थान पर लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, रणधीर कुमार वर्ष 2023 में दानापुर कोर्ट में दिनदहाड़े हुए अभिषेक उर्फ छोटे सरकार हत्याकांड का आरोपी रहा है। इसके अलावा वह मनोज मानिक गिरोह का सक्रिय सदस्य भी माना जाता है।

सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर रणधीर कुमार अपने कुछ साथियों के साथ दानापुर के सिल्हौरी स्थित एक मोटरसाइकिल शोरूम में किसी काम के लिए पहुंचा था। इसकी सूचना पटना पुलिस को मिली और उन्होंने एसटीएफ के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन के तहत उसे दबोच लिया।

अभिषेक हत्या का आरोप था

विज्ञापन

पटना के सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने बताया कि रणधीर कुमार पर 25,000 रुपये का इनाम हाल ही में घोषित किया गया था। उन्होंने कहा कि रणधीर कुमार पर मुख्य रूप से वर्ष 2023 में दानापुर कोर्ट परिसर में हुई अभिषेक हत्या का आरोप था।

ये भी पढ़ें- Bihar: जाली नोटों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, इंडो नेपाल सीमा पर SSB व STF के जाल में जानें कैसे फंसे आरोपी?
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, लगभग एक वर्ष पहले नौबतपुर के नवही गांव में सोनू हत्या मामले में भी उसका नाम सामने आया था। सिटी एसपी ने बताया कि यह गिरफ्तारी पटना पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी है और पुलिस अब रणधीर कुमार से संबंधित अन्य मामलों की भी गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें